अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज
57 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 335 किलोग्राम लहान जब्त, 44 हजार 900 रुपये की अनुमानित सामग्री बरामद
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को जिले के समस्त आबकारी वृत्त क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 13 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान 57 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 335 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 44 हजार 900 रुपये बताई गई है।
इसके अतिरिक्त जिले की मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर अनियमितताओं के संबंध में कुल 16 विभागीय प्रकरण भी कायम किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टाफ, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग द्वारा अवैध मदिरा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh