पीसांगन: पीसांगन में लोकतंत्र का महापर्व: 25 बूथों पर सुबह से लगी कतारें, सुबह 10:00 बजे तक 30.94% मतदान
पीसांगन नगरपालिका चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार को उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 7 बजे से ही नगर के 10 स्कूलों में बनाए गए 25 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 14098 मतदाताओं में से सुबह 10 बजे तक 4362 (30.94%) मतदाताओं ने वोट डाल दिया था। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड 6 में 295 वोट और सबसे कम