सारठ: कैराबांक की महिला ने गांव के 5 लोगों पर लूटपाट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
कैराबांक निवासी बिंदु देवी पति सीतल पंडित ने गांव के 5 लोगों पर घर में लूटपाट व तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार शाम 7:30 बजे पथरड्डा ओपी में दर्ज मामले में पीड़िता ने हर्वे हथियार लेकर जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने, बक्से से ₹30,000 नगदी, गले से चांदी की सिकड़ी छिनने व घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है