चम्बा: कोरम पूरा न होने के कारण पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा के चुनाव स्थगित, अब 3 जून को होगा चुनाव
Chamba, Chamba | May 3, 2024 पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के ग्रामीण व शहरी इकाई के चुनाव कोरम पूरा ना होने के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। अब यह चुनाव 3 जून को जिला मुख्यालय चम्बा स्थित डे केयर सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला प्रधान पीसी ओबेरॉय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।