चम्बा: ड्रग इंस्पेक्टर ने भरमौर में सील की दुकान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी चम्बा ने दी जानकारी
Chamba, Chamba | May 3, 2024 जनजातीय क्षेत्र भरमौर में औचक निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर चम्बा ने एक केमिस्ट की दुकान को सील किया है। साथ ही सिविल अस्पताल सहित विभिन्न दुकानों से दवाओं के 11 सैंपल भरे हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी चम्बा डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि दुकान को सील करने के साथ शटर पर नोटिस भी चिपका दिया गया है।