सम्भल में SP विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत पातालेश्वर शिव मंदिर समस्त तैयारियो की समीक्षा और पुलिस बल की ब्रीफिंग वीडियो को शेयर करने की अपील
2 ख़बर सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सूर्यकुण्ड मंदिर समस्त तैयारियो की समीक्षा और पुलिस बल की ब्रीफिंग
3 ख़बर सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण व कंट्रोल रूम को चैक कर पुलिस बल की ब्रीफिंग
4 ख़बर सम्भल मैं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में
यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा थाना हयातनगर क्षेत्रान्तर्गत पातालेश्वर शिव मंदिर पर समस्त तैयारियों की समीक्षा व पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सम्भल आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सूर्यकुण्ड मंदिर समस्त तैयारियो की समीक्षा और पुलिस बल की ब्रीफिंग
यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा थाना सम्भल क्षेत्रान्तर्गत सूर्यकुण्ड मंदिर पर समस्त तैयारियों की समीक्षा व पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सम्भल आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण व कंट्रोल रूम को चैक कर पुलिस बल की ब्रीफिंग
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कल्कि मंदिर एवं जामा मस्जिद पर तैनात गार्द को चेक किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कस्बा सम्भल में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा सत्यव्रत पुलिस चौकी पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया और वहां की व्यवस्थाओं, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित को कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
सम्भल मैं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह द्वारा थाना प्रभारी बहजोई मय पुलिस टीम, थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत पाठकपुर तिराहे पर कांवड यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं/ कांवड़ियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक पूड़ी, खीर, फल, दूध आदि प्रसाद वितरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा स्वयं प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सेवा की गई।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं/कांवड़ियों से यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, यातायात नियमों का ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा या आवश्यकता होने पर पुलिस का सहयोग लेने की अपील की गई। पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं को यह भी आश्वस्त किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं।