सम्भल में SP विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश वीडियो को शेयर करने की अपील
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सादातबाड़ी शिव मंदिर समस्त तैयारियों की समीक्षा और पुलिस बल की ब्रीफिंग
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी के दौरान शासन की प्राथमिकताओं, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अपराधों की रोकथाम एवं सावन माह तथा आगामी त्योहारों* को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।सावन माह एवं आगामी त्योहारों बारावफात, कृष्ण जन्माष्टमी आदि के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मित्रवत पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने, जनसामान्य से बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।गोष्ठी में समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए जनपद में *शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण* बनाए रखने हेतु पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सादातबाड़ी शिव मंदिर समस्त तैयारियों की समीक्षा और पुलिस बल की ब्रीफिंग।श्रावण माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा थाना बहजोई क्षेत्रान्तर्गत सादातबाड़ी शिव मंदिर पर समस्त तैयारियों की समीक्षा व पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। तत्पश्चात महोदय द्वारा मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बहजोई आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।