सम्भल में SP विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा श्रावण माह में अंतिम सोमवार के दृष्टिगत राजघाट, बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त तैयारिंयों की समीक्षा एवं पुलिस बल को ब्रीफ किया गया वीडियो को शेयर करने अपील
सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा नरौरा बॉर्डर एवं पुलिस चौकी गंगा बैराज का निरीक्षण एवं पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा नरौरा बॉर्डर पर चैकिंग, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों से यातायात की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
यूपी के जनपद सम्भल में श्रावण माह में अंतिम सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा राजघाट, बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त तैयारियों की समीक्षा व पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। महोदय द्वारा राजघाट से जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की संभावित भीड़ के दृष्टिगत राजघाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन, घाट की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा राजघाट एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ के दृष्टिगत प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाने हेतु निर्देशित किया गया। घाट एवं उसके आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं पुलिस पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।यातायात व्यवस्था के संबंध में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आवागमन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान का प्रभावी ढंग से अनुपालन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये। *दरअसल हम आपको बताते चले* यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा नरौरा बॉर्डर एवं पुलिस चौकी गंगा बैराज का निरीक्षण एवं पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा नरौरा बॉर्डर पर चैकिंग, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों से यातायात की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, बैरियर/चेकिंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों एवं आमजन के साथ समुचित व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही थाना गुन्नौर की गंगा बैराज पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर चौकी परिसर, कार्यालय, बैरक एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता की जानकारी ली गई तथा चौकी पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।