आगर: आगर मंडी में प्याज के भाव जमीन पर किसानों की लागत और मेहनत दोनों डूबने की कगार पर किसान परेशान#jansamasya
आगर जिले में प्याज उत्पादक किसानों की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय कृषि उपज मंडी में प्याज के भाव लगातार गिरते जा रहे हैं, जिसके चलते किसानों को अपनी मेहनत की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार आगर मंडी में गुरुवार सुबह 9 बजे प्याज मात्र 1 रुपए किलो से 5 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है।