आगर: कांकरिया में तीन युवकों से मारपीट का मामला तूल पकड़ने पर हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने पर किया हंगामा
आगर-मालवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया में तीन युवकों से हुई मारपीट का मामला गुरुवार दोपहर 3 बजे अचानक गर्मा गया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंच गए, जहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए आरोपियों पर प्राणघातक हमले की धाराएँ जोड़ने की मांग की गई।