आगर: आगर में संपत्ति कर जमा कराने के लिए नगर पालिका ने लगाया शिविर
आगर नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देशानुसार संपत्ति कर और समेकित कर जमा कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया गया है।ई-नगरपालिका 2.0 के तहत घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी नागरिकों को दी जा रही है।इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजे छावनी झंडा चौक पर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे।