आगर: जिपं सीईओ नन्दा भलावे कुशरे ने एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण किया
सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे ने गुरूवार दोपहर 3 बजे लौधाखेड़ी में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। सीईओ जिपं ने बीएलओ गणना पत्र वितरण एवं डिजिटाईजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की बीएलओ को दो दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए।