आगर: ग्राम कांकरिया के पास तीन युवकों से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया
ग्राम कांकरिया के समीप बुधवार रात बाइक सवार तीन युवकों की साथ मारपीट किए जाने के मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी देशराज निवासी ग्राम कांकरिया ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पुराने विवाद को लेकर शाहरुख पिता सुभान खां, आजाद खान, कालू पिता अलादीन खान और रुस्तम ने उनके साथ मारपीट की।