Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
nepali.sabir
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा अभियान “पंचायत टास्क फ़ोर्स की बैठक के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंह गढ़वी हुए प्रैस से मुखातिब...
Jalor, Jalor
| Aug 24, 2026
MORE NEWS
नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्ट, फर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
जालोर शहर के कॉलेज चौराहे पर सड़क से 10 से 12 सेमी ऊपर उठा सीवरेज चैंबर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। चैंबर सड़क के लेवल से ऊंचा होने से वाहनों को संभलकर निकलना पड़ता है। चारपहिया वाहनों का ग्राउंड क्लीयरेंस कम होने से चैंबर के कार के निचले हिस्से, इंजन या चेसिस से टकराने का खतरा है। दोपहिया वाहन चालकों को चैंबर से बचने के लिए अचानक कट लेना पड़ता है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराने की आशंका रहती है। सीवरेज लाइन की मरम्मत के बाद कई जगह चैंबर सड़क के लेवल में नहीं किए हैं। शहर में ऐसे 15 चैंबर हैं। महादेव नगर में हाल ही ऐसे चैंबर से टकराकर एक व्यक्ति चोटिल हुआ था, जिसके सिर में तीन टांके आए। इसके बावजूद चैंबर समतल नहीं किया गया।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
अस्मिता वुशू लीग में आर्य वीर दल जालोर बना चैंपियन : जालोर। राजस्थान वुशू संघ व जालोर वुशू संघ की ओर से रविवार को वीएस महावीर श्री स्वामीनारायण स्कूल में खेलो इंडिया अस्मिता महिला वुशू लीग आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले की सात एकेडमी की 83 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। आर्य वीर दल जालोर ने 96 अंक हासिल कर खिताब जीता, जबकि वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एकेडमी 44 अंक के साथ उपविजेता और सनराइज स्पोर्ट्स एकेडमी 35 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल शख्सियत दलपत सिंह आर्य, कृष्ण कुमार तिवारी व पुरुषोत्तम गर्ग ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला वुशू संघ अध्यक्ष शिवदत्त आर्य व महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले किए।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
तखतगढ़ की 500 बेटियों ने जवान भाइयों के लिए भेजीं राखियां रक्षाबंधन पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को स्पीड पोस्ट से पहुंचेंगी राखियां
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
जालोर की फैमिली कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल और भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल के तलाक को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने करीब 3 साल पहले पारित एकतरफा तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को मामले में विधि अनुसार नोटिस की तामील नहीं हुई और उन्हें अपना पक्ष रखने का सही मौका नहीं मिला। आदेश के बाद बाबूलाल मेघवाल ने कहा- भले ही अमृता सोने की मणि हो, लेकिन अब मुझे यह मणि नहीं चाहिए।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
800 मीटर के डिवाइडर पर लगेंगे एक हजार पौधे : जालोर शहर में शिवाजी नगर चौराहे से कॉलेज तिराहे तक बने डिवाइडरयुक्त फोरलेन को हराभरा बनाने की पहल की है। रविवार को भारतीय किसान संघ की ओर से डिवाइडर के बीच पौधरोपण अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष रतनसिंह ने बताया कि 800 मीटर लंबे डिवाइडर पर अभियान के तहत 1 हजार पौधे लगाए। किसानों ने डिवाइडर के बीच तय स्थानों पर गड्ढे तैयार किए और उनमें पौधे लगाए। इसके बाद पौधों को पानी पिलाया। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बढ़ते यातायात और वाहनों की आवाजाही के बीच फोरलेन के डिवाइडर को हराभरा करने से सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। पौधों के बड़े होने के बाद इस मार्ग पर हरियाली की पट्टी विकसित होगी, जिससे राहगीरों को भी राहत मिलेगी।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
जोधपुर में शिक्षा बचाओ कार्यक्रम में हंगामा, कार्यकर्ताओं में मारपीट दीवार फांदकर अंदर घुसे ABVP-भाजयुमो कार्यकर्ता, एक की आंख पर चोट; पुलिस ने कई को थाने ले गई #jodhpur #bjpparty #marudharaaina #TMInews #bigbreaking
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026
तखतगढ चौराहे पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी के साथ घी बरामद! #Takhatgarh #marudharaaina #tminews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Aug 23, 2026