जालोर की फैमिली कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल और भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल के तलाक को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने करीब 3 साल पहले पारित एकतरफा तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को मामले में विधि अनुसार नोटिस की तामील नहीं हुई और उन्हें अपना पक्ष रखने का सही मौका नहीं मिला। आदेश के बाद बाबूलाल मेघवाल ने कहा- भले ही अमृता सोने की मणि हो, लेकिन अब मुझे यह मणि नहीं चाहिए।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026