अस्मिता वुशू लीग में आर्य वीर दल जालोर बना चैंपियन : जालोर। राजस्थान वुशू संघ व जालोर वुशू संघ की ओर से रविवार को वीएस महावीर श्री स्वामीनारायण स्कूल में खेलो इंडिया अस्मिता महिला वुशू लीग आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले की सात एकेडमी की 83 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। आर्य वीर दल जालोर ने 96 अंक हासिल कर खिताब जीता, जबकि वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एकेडमी 44 अंक के साथ उपविजेता और सनराइज स्पोर्ट्स एकेडमी 35 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल शख्सियत दलपत सिंह आर्य, कृष्ण कुमार तिवारी व पुरुषोत्तम गर्ग ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला वुशू संघ अध्यक्ष शिवदत्त आर्य व महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले किए।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026