जालोर शहर के कॉलेज चौराहे पर सड़क से 10 से 12 सेमी ऊपर उठा सीवरेज चैंबर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। चैंबर सड़क के लेवल से ऊंचा होने से वाहनों को संभलकर निकलना पड़ता है। चारपहिया वाहनों का ग्राउंड क्लीयरेंस कम होने से चैंबर के कार के निचले हिस्से, इंजन या चेसिस से टकराने का खतरा है। दोपहिया वाहन चालकों को चैंबर से बचने के लिए
अचानक कट लेना पड़ता है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराने की आशंका रहती है। सीवरेज लाइन की मरम्मत के बाद कई जगह चैंबर सड़क के लेवल में नहीं किए हैं। शहर में ऐसे 15 चैंबर हैं। महादेव नगर में हाल ही ऐसे चैंबर से टकराकर एक व्यक्ति चोटिल हुआ था, जिसके सिर में तीन टांके आए। इसके बावजूद चैंबर समतल नहीं किया गया।
Jalor, Jalor | Aug 24, 2026