गोबिंदपुर राजनगर: आजसू कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी सोनू कुमार का किया स्वागत, नशामुक्ति व अपराध नियंत्रण पर समन्वय का लिया संकल्प
राजनगर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी सोनू कुमार का आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो, जिला सचिव सहदेव महतो, पंचायत प्रभारी सुखदेव महतो, पंचायत प्रभारी बैधनाथ महतो, श्रवण महतो एवं गुरुचरण महतो मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान आजसू नेताओं और थाना