खानपुर: खैरी पंचायत में छठ महापर्व की विशेष तैयारी, मुखिया मोनी कुमारी की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण
समस्तीपुर जिले के लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर खानपुर प्रखंड की खैरी पंचायत में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंचायत की मुखिया मोनी कुमारी के द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।