हमीरपुर: ग्राम चांदीखुर्द में सार्वजनिक स्थान से थाना सिसोलर पुलिस द्वारा जुआ खेलते 3 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
13 फरवरी मंगलवार करीब 3 बजे थाना सिसोलर पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को ग्राम चांदीखुर्द मे सार्वजनिक स्थान पर सरेआम ताश के पत्तो से जुआ खेलते जुआरियों के कब्जे से कुल 1465 रुपए सहित 52 अदद ताश के पत्ते बरामद कर गिरफ्तार किया हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0सं0 27/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गयी हैं।