राशमि: बख्तावरपुरा में वृद्धा से टॉप्स छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
थाना क्षेत्र के बख्तावरपुरा में एक वृद्धा से टॉप्स लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर ने बताया कि यह घटना 12 जून की रात को हुई थी। बख्तावरपुरा निवासी प्रतापी बाई पत्नी रामचंद्र गाडरी अपने घर में सो रही थीं, तभी बदमाश घुस