बुढ़ार: जन्माष्टमी पर मां सिंहवाहिनी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जैतपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध मां सिंहवाहिनी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी समीर खान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी शुक्रवार को शाम 5 बजे सामने आई है।