सायला: सायला थाना क्षेत्र के तुरा गांव में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sayla, Jalor | Mar 4, 2025 सायला थाना क्षेत्र के तुरा गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इस संबंध में मृतक के भाई तलेश ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय भानाराम रात को पड़ोस के बेरे पर सोने जाया करता था, जहां मेरा परिवार काश्त करता है। सुबह घर नहीं लौटने पर तलाश की तो पड़ोस के बेरे पर पेड़ से उसके भाई का शव लटकता दिखाई दिया।