आज वन अधिकार समिति, जगतपुर की अंतिम ग्राम सभा में भाग लिया। इस अवसर पर SRDA मंडी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य वन अधिकारों से संबंधित दावों की जाँच करना, पात्र ग्रामीणों के अधिकारों को सुनिश्चित करना तथा दावों को आगामी प्रक्रिया के लिए तैयार करना रहा।
ग्राम सभा के दौरान वन अधिकारों से संबंधित दावों की जाँच की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों और फाइलों का सत्यापन कर उन्हें SDLC के लिए तैयार किया गया।
ग्राम सभा में सभी उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वन अधिकारों से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026