चम्बा के सुरंगानी में दर्दनाक हादसा, पैराफिट से गिरने पर व्यक्ति की मौके पर मौत
चम्बा के सुरंगानी बाजार के नजदीक हथनी मोड़ पर वीरवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। पैराफिट से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करम चंद निवासी कमोथा, पंचायत कलहेल, उपमंडल तीसा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुरंगानी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#चंबा #सुरंगानी #हथनीमोड़ #सड़कहादसा #दर्दनाकहादसा #करमचंद #तीसा #कलहेल #चंबान्यूज #हिमाचलन्यूज #BreakingNews #HimachalNews #AccidentNews
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026