सायला: सायला पुलिस ने नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया, नकद राशि व चांदी के सिक्के सहित आरोपी को पकड़ा
Sayla, Jalor | Mar 4, 2025 सायला पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि और चांदी के सिक्के समेत वारदात में प्रयुक्त स्कूटर को बरामद किया है। दरअसल, 25 फरवरी को सुराणा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र जेठमल जैन ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि दोपहर में वह और उसकी पत्नी मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बाहर गए थे। तब चोरी की वारदात हुई।