इकौना: मझिला बनकटी मे बरियार नाले में नहाने के दौरान पानी में डूबा लड़का, परिजनों ने पहुंचाया सीएचसी जिला अस्पताल भिनगा रेफर
गांव के पास बरियार नाले में बीते बुधवार नहाने के दौरान एक लड़का पानी में डूबने लगा, वहीं आसपास के बच्चों ने शोर मचाया जिस पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर लड़के को नाले के पानी से बाहर निकाला। जबकि परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया है।