इकौना: जनपद न्यायाधीश डीएम और एसपी ने जिला कारागार बहराइच का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा
जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल में बंद कैदियों से मिलकर उनका कुशल भी जाना। उन्होने जेल अधीक्षक को सभी सुविधाओं को समय से कैदियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।