इकौना: वीरपुर में घायल अवस्था में खेत में मिला मासूम परिजनों ने पहुंचाया सीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर
वीरपुर गांव मे धान के खेत में घायल अवस्था मे एक मासूम बच्चा मिला है।वहीं परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चें को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया है।जबकि डॉक्टरों के अनुसार बच्चें के लोअर एबडामिन में 10×8 सेंटीमीटर का घाव है।वहीं बच्चें का ऑपरेशन करना पड़ेगा।