इकौना: किसानों यूनियन का ज्ञापन लेने नहीं मिले BDO नाराज किसानों ने इकौना ब्लॉक के सामने सड़क किया जाम, BDO ने लिया ज्ञापन
इकौना ब्लॉक इकाई भारतीय किसान यूनियन ने इकौना ब्लॉक परिसर में मासिक पंचायत की। जिसमें कई गांव में खड़जा निर्माण, आरसीसी निर्माण के अलावा कई मानक बिहीन कार्यों की जांच कराने समेत 9 सूत्रीय ज्ञापन लेने BDO समय से नहीं मिले ।वहीं गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर दिया।आखिरकार BDO ने सड़क पर ही ज्ञापन लिया जिसके बाद सड़क जाम को हटाया गया।