इकौना: सीताद्वार झील में नहाते समय पानी में डूबा युवक, घंटों बाद बरामद हुआ शव
सीताद्वार झील में नहाते समय अज्ञात कारणों से एक युवक झील के गहरे पानी में डूब गया। वहीं कई घंटे की तलाश के बाद आखिरकार युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है जबकि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।