इकौना: कटरा वीरपुर मार्ग एयरपोर्ट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर
कटरा वीरपुर मार्ग पर दो बाइकों मे आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं इस दौरान दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।जबकि सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से सभी को बहराइच रेफर किया गया है। दरअसल बाइक सवार दो युवक गोंडा जबकि एक श्रावस्ती का निवासी है।