चौका थाना क्षेत्र के चौका पातकुम सड़क मार्ग स्थित चांदुडीह में अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रेक्टर को चौका पुलिस ने जब्त किया है।जब्त ट्रेक्टर को चौका थाना में रखा है तथा इसका रिपोर्ट जिला खनन विभाग को भेज दिया है।थाना प्रभारी बजरंग महतो ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अवैध बालू पर लगातार कारवाई किया जाएगा।