मधेपुरा: जन शिकायत निवारण में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार को मधेपुरा समाहरणालय परिसर में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने दोपहर एक बजे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में जिले भर से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपराधिक मामले, पुलिस कार्रवाई में विलंब तथा अन्य प्रशासनिक समस्याएं शामिल रहीं।