मधेपुरा: गौशाला परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन, नेहा सिंह राठौर देंगी प्रस्तुति
भारतीय जन नाटक संघ इप्टा एवं राधा कृष्णा संगम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है पूरे शहर में जगह-जगह पर बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाए गए हैं ।