मधेपुरा: डीएम और एसपी ने समाहरणालय के ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना, सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई का जायजा लिया।