फर्रुखाबाद: गेहूं क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सभी किसानों के मोबाइल नंबर दर्ज करने के दिए निर्देश
जनपद में खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूँ क्रय कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा आज राजकीय गेहूँ खरीद केंद्र, सातनपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर रखे अभिलेखों का गहन परीक्षण किया, जिसमें टोकन रजिस्टर, क्रय पंजिका एवं बोरा रजिस्टर आदि शामिल रहे। अभिलेखों के