लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में पांच जगह छापेमारी कर दो शराब तस्करों और चार शराबियों को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 4:33 पर उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के लखीसराय विद्यापीठ चौक में ऑटो से 120.375 लीटर विदेशी शराब जप्त हुआ. मामले में धनबाद जिला के गोविंदपुर बोरिया मोड़ के रहने वाले मोहम्मद अनवर गिरफ्तार हुए. पीरी बाजार में गाड़ी बिशनपुर से 1 शराब तस्कर को, उत्पाद थाना लखीसराय से 1, बड़हिया से 2, गिरधरपुर से 1 शराबी गिरफ्तार हुआ.