👉#आरएमएल संस्थान में डांडिया नाइट की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-शिक्षक
--#नन्हे बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां, देर शाम तक चला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाहजहांपुर। आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को डांडिया और गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी, मेडिकल साइंसेज, नर्सिंग और ट्यूलिप चिल्ड्रंस एकेडमी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी ने डांडिया और गरबा की धुनों पर जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम में ट्यूलिप चिल्ड्रंस एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों वरेण्या रघुवंशी और अर्नव गोस्वामी की विशेष नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के सभी विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। नर्सिंग विभाग की प्राचार्या प्रो. डॉ. साथिया प्रीति सहित कुलदीप, रितु, सोमेंद्र, अनन्या और वार्डन मनप्रीत मौजूद रहीं। वहीं ट्यूलिप चिल्ड्रंस एकेडमी की प्राचार्या शिवानी सिंह, अर्पिता सिंह, दिव्या शर्मा और साक्षी गुप्ता तथा हॉस्टल प्रशासन से प्रियंका और विनीता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। फार्मेसी एवं मेडिकल साइंसेज के स्टाफ और विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम देर शाम तक चला। अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।
Varsha Goswami
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 31, 2026