तीन परिवारों को बिछड़ने से बचा लिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर
*1. थाना तिलहर*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह 06 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 02 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा नहीं देता है। आवेदिका अपने पति के साथ रहना चाहती थी, बशर्ते उसका पति उसकी बातों का ध्यान रखे। द्वितीय पक्ष द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में मारपीट न करने तथा पत्नी को खर्चा देने का आश्वासन दिया गया। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। तत्पश्चात दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*2. थाना रोजा*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना रोजा क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 03 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा नहीं देता है। उसका पति दिल्ली में रहता है और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहना चाहती है, बशर्ते उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार करे तथा शराब पीकर मारपीट न करे। द्वितीय पक्ष द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसे उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने तथा पत्नी को अच्छे से रखने का आश्वासन दिया। साथ ही पत्नी को अपने साथ दिल्ली ले जाने की सहमति जताई। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। तत्पश्चात दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*3. थाना कांट*
जनपद शाहजहाँपुर के थाना कांट क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह 17 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका विगत 02 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा नहीं देता है। आवेदिका अपने पति के साथ रहना चाहती थी, बशर्ते उसका पति उसकी बातों का ध्यान रखे। द्वितीय पक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह भविष्य में अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा तथा उसे खर्चे के लिए पैसे भी देगा। दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। तत्पश्चात दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी निशा मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।