तिमुल डेयरी प्लांट का डीएम कुमार गौरव ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व्यवस्था की समीक्षा
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बुधवार को तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (तिमुल), का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी प्लांट में दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण तथा गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट की कार्यप्रणाली, दूध की गुणवत्ता बनाए रखने की प्रक्रिया और आधुनिक प्रसंस्करण व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा दुग्ध संग्रहण एवं प्रसंस्करण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दुग्ध उत्पाद पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्लांट की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव भी दिए और अधिकारियों से नियमित निगरानी बनाए रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान तिमुल के अधिकारियों ने डेयरी प्लांट की कार्यप्रणाली, दुग्ध संग्रहण क्षमता, प्रसंस्करण व्यवस्था तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी। निरीक्षण के बाद डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।