सेवा संकल्प अभियान
#सेवा_की_कहानी//
पीएमएफएमई योजना बनी स्वरोजगार का आधार, लाभार्थी श्री देवी सिंह परमार की जिंदगी मैं आया सकारात्मक बदलाव
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME - Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises) जिले के युवाओं एवं उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है।
इस योजना के लाभार्थी श्री देवी सिंह परमार, आगर-मालवा हैं। इनकी खाद्य प्रसंस्करण इकाई इनकी पत्नी श्रीमती वंदना परमार के नाम से स्वीकृत है। श्री परमार को योजना के तहत कुल 29 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। शासन के नियमानुसार इस ऋण पर उन्हें 35 प्रतिशत अर्थात 10 लाख रुपये अनुदान (सब्सिडी)का प्रावधान है।
श्री देवी सिंह परमार ने बताया कि इस योजना से उन्हें स्वयं का उद्यम स्थापित करने में आर्थिक संबल मिला है। वे इस रोजगार एवं स्वरोजगार योजना से बेहद खुश हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन आगर-मालवा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी अपील की है कि वे शासन की स्वरोजगार मूलक योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें।
CM Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगर