कोंडागांव: कलेक्टर के उपस्थिति में केशकाल में आयोजित हुई वन महोत्सव कार्यक्रम, क्षेत्र में 8 लाख पौधे लगाने का रखा गया है लक्ष्य
कोंडागांव जिले के केशकाल वन मंडल में 11 जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, कांकेर वन वृत्त के मुख्य वनरक्षक एवं वनमंडलाधिकारी एन गुरुनाथन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केशकाल वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।किसानों द्वारा वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत 7,69,556 पौधे लगाए जाएंगे।