कोंडागांव: छोटे घोड़सोड़ा के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के ग्राम छोटे घोड़सोड़ा से एक ग्रामीण को आज सर्प दंश के चलते जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है पीड़ित ग्रामीण अनतराम मंडावी पिता बोंजाराम मंडावी उम्र 34 वर्ष आज छोटे घोड़सोड़ा के जंगल में मवेशी चराने गया हुआ था।उसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उनके पैर में काट लिया।परिजनों ने बताया कि अनतराम ने कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी दी।