कोंडागांव: एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के पत्रकारों के साथ हुई नवीन कानून के संबंध में परिचर्चा का आयोजन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में 1 जुलाई से पूरे देश में लागू की गई नवीन कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 11 जुलाई को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने पत्रकारों के साथ तीन नए कानून भारतीय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में चर्चा की।