कोंडागांव: कोंडागांव के NHM कर्मचारियों ने 27% वेतन वृद्धि एवम नियमितीकरण सहित अन्य मांगों के संबंध में कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के निर्देश एवं NHM संघ प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन मे 11 जुलाई को कोंडागांव में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पोयाम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लंबित 27% वेतन वृद्धि एवम नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग को लेकर अपर कलेक्टर जिला कोंडागांव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।