कोंडागांव: केशकाल घाट में लगी जाम हुआ बहाल, मोड क्रमांक 8 में आयरन गिट्टी से लदी ट्रक खराब होने की चलते लगी थी जाम
एक बार फिर केशकाल घाटी की खराब सड़क जाम का कारण बनी। गुरुवार को केशकाल घाट के मोड क्रमांक 8 में उतरते वक्त आयरन गिट्टी से लदी ट्रक की क्लच प्लेट खराब सड़क के चपेट में आने से फैल हो गई जिसके कारण ट्रक सड़क के बीचों बीच खराब हो गया।ऐसे में घाटी में वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।बड़ी मशक्कत के बाद देर शाम केशकाल घाट में लगी जाम पूरी तरह बहाल हो गई।