महरौनी: महरौनी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक का चालक फरार, घायल ने दी जानकारी
ललितपुर महरौनी मार्ग पर ग्राम खिंतवास एवं छिल्ला के बीच महरौनी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों लोग कार के अंदर फंस गए।लोगों द्वारा किसी तरह कार के गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। वहीं पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में शनिवार रात्रि करीबन 9:00 बजे जानकारी दी है।