कटिहार: खुशहालपुर के पास सब्जी की आड़ में शराब ले जा रहे पिकअप वाहन को उत्पाद विभाग ने पकड़ा, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आगामी चुनाव व होली पर्व को लेकर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राणपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर के पास सब्जी लोड पिकअप वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर 321 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में विजय शर्मा को गिरफ्तार किया।