कटिहार: मंगल बाजार में भवन निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मंगल बाजार में भवन निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर घायल हो गया। घटना के बारे में घायल युवक के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि भवन निर्माण का काम चल रहा था, इसी दौरान वाइब्रेट मशीन चालू करने से करंट लग गया। आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।